फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Female constable suicide update

महिला सिपाही खुदकुशी: फोन पर बतियाते समय अचानक हुई गायब, पिता बोले-यूं ही आत्महत्या नहीं कर सकती बेटी

Sun, 30 Nov 2025 12:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:41 PM IST
सार

अलीगढ़ महानगर के रोरावर थाने में तैनात महिला सिपाही हेमलता ने शनिवार दोपहर बन्ना देवी थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में किराये के घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Female constable suicide update
मृतक महिला सिपाही हेमलता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिपाही बेटी की आत्महत्या की खबर पर परिजनों व रिश्तेदारों संग हेमलता के पिता कर्मवीर सिंह यहां पहुंच गए। उन्होंने साफ कहा कि उनकी बेटी यूं ही आत्महत्या नहीं कर सकती। उस पर कोई तो ऐसा दबाव था, जिस वजह से उसने ऐसा किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर स्पष्ट करे। अगर ऐसा नहीं करती है। तो वह कुछ छिपाने का प्रयास करेगी। पिता ने कालोनी में सीसीटीवी भी चेक कराने की मांग की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: महिला सिपाही ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन

बन्नादेवी थाने पहुंचे पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुबह उनकी अपनी बेटी से बात हुई थी। उसने बताया था कि उसकी छुट्टी मंजूर हो गई है। रिश्तेदारी में शनिवार को हो रही शादी में शामिल होने के लिए वह गांव आ रही है। इस पर पिता ने यह कहकर फोन काट दिया था कि आने पर फिर आगे बात करेंगे। उनकी बेटी अपनी मर्जी से ही सिपाही बनी थी। कभी उसकी बातों से किसी तरह की परेशानी या ऐसा नहीं लगा कि वह इस तरह का कदम उठा लेगी। निश्चित उस पर किसी तरह का कोई दबाव था, जिसे पुलिस बिना छिपाए उजागर करे। अब तक जो बातें पुलिस से पता चल रही हैं, उससे नहीं लग रहा कि यूं ही उनकी बेटी आत्महत्या कर लेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि घर के आसपास के सीसीटीवी भी दिखवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी की मौत के बाद मोर्चरी पर परिवार के लोगों से बातचीत करते पुलिस कर्मीअकेली थी सिपाही, ताला तोड़कर खोला पुलिस ने दरवाजा
जिस वक्त सिपाही ने आत्महत्या की, उस समय वह घर में अकेली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर पहले एक सिपाही को घर की मुख्य बाउंड्री से अंदर कुदाया। फिर दरवाजे पर अंदर से लगा ताला तोडक़र दरवाजा खोला। तब पुलिस टीम अंदर पहुंची तो सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला। उस समय वह घर में अकेली थी।

फोन पर बतियाते समय अचानक हुई गायब

इस विषय में एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह ने बताया कि दोपहर में मोहल्ले के लोगों से बात हुई तो आसपास के लोगों ने उसे घटना से कुछ पहले तक कमरे में अंदर व बाहर टहलते हुए फोन पर बतियाते देखा। उसने किसी शादी में जाने की कहकर 29 नवंबर का अवकाश लिया था। 30 नवंबर को उसकी वापसी होनी थी। इसलिए वह ड्यूटी नहीं गई थी। बात करते करते वह अचानक से गायब हो गई।
वह मकान जहां हेमलता ने की खुदकुशीखबर पर पहुंचीं साथी महिला सिपाही
यह खबर कुछ ही देर में पुलिस महकमे में हेमलता की साथी सिपाहियों तक पहुंच गई। कुछ ही देर में तमाम महिला सिपाही पहले जिला अस्पताल व बाद में पोस्टमार्टम केंद्र पहुंच गईं। जहां काफी देर तक वे रुके रहे। इसके पीछे के कारणों पर चर्चा करते रहे।


परिवार में चल रही थी शादी की तैैयारी
हेमलता एक एक बड़े भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। अब परिजन हेमलता की शादी की भी योजना बना रहे थे। इसे लेकर परिवार में उसकी बातचीत में कई बार कहा गया था। साथी सिपाहियों को भी उसने इस विषय में बताया था।

आत्महत्या से पहले कौन आया था घर पर

पुलिस हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं कर रही। मगर मोहल्ले से यह जानकारी मिली है कि आत्महत्या से कुछ देर पहले कोई बाइक पर वहां आया था। पुलिस स्टीकर लगी बाइक पर वह आकर कुछ देर रुकने के बाद चला गया। इसके बाद वह चला गया। अब वह कौन व किस वजह से आया था। ये पुलिस जांच में उजागर होगा।
बन्ना देवी स्थित जवाहर नगर में महिला पुलिस कर्मी हेमलता की मौत के बाद घर के बाहर लगी भीड़ व पुलिस कर्मीमामा को नहीं विश्वास, आत्महत्या में है कोई राज
भांजी की आत्महत्या की खबर पर हाथरस से यहां पहुंचे मामा राजेंद्र सिंह को भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा। भाजपा में सक्रिय मामा बताते हैं कि उनकी भांजी बेहद खुश मिजाज व मजबूत दिल की थी। वह इस तरह का कदम नहीं उठा सकती। हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा। वे कहते हैं कि कभी उसने नाराज होने पर भी बात नहीं करने का निर्णय नहीं लिया। इस घटना में जरूर कोई राज है। वे बताते हैं कि परिवार में इसकी शादी की बात चल रही थी।

आत्महत्या से आधा घंटे घंटे पहले हुई पापा से बात
पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखते हुए पिता कर्मवीर सिंह यही कह रहे थे कि आत्महत्या से आधा घंटे पहले बेटी से बात हुई थी। तब यही कहा था कि छुट्टी मिल गई है। शादी में शामिल होने के लिए तैयार होकर आ रही हूं। तब सब कुछ सामान्य था। उन्होंने यह भी पूछा था कि बेटी तुम ठीक हो। उसने सब ठीक बताया था। वह बातें अभी तक उनके कानों में गूंज रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed