{"_id":"68da73da817121b14c071543","slug":"fellow-student-accused-of-molestation-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विवाद ने पकड़ा तूल: होटल बुलाया, रिश्ता बनाने का बनाया दबाव, अब दोनों के परिवार भिड़े, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विवाद ने पकड़ा तूल: होटल बुलाया, रिश्ता बनाने का बनाया दबाव, अब दोनों के परिवार भिड़े, रिपोर्ट
Mon, 29 Sep 2025 05:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 05:27 PM IST
सार
पिता का युवक पर आरोप है कि उनकी बेटी बी-फार्मा कर रही है। उसके साथ पढ़ने वाला युवक उस पर गलत नीयत रखता है। आरोपी ने उसे बातों में लगाकर रामघाट रोड के होटल में बुलाया। वहां उसने छेड़खानी करते हुए जबरन रिश्ता बनाने का दबाव बनाया। किसी तरह उस समय उनकी बेटी वहां से निकल आई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों ओर से दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के एक निजी कॉलेज से बी-फार्मा कर रहे अलीगढ़ शहर के रहने वाले युवक-युवती के बीच छेड़खानी के विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसे लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। 27 सितंबर को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची गांधी पार्क पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामले में पहला मुकदमा युवती के पिता की ओर से दर्ज कराया गया है। आरोप हैं कि उनकी बेटी बी-फार्मा कर रही है। उसके साथ पढ़ने वाला युवक उस पर गलत नीयत रखता है। 13 सितंबर ने आरोपी ने उसे बातों में लगाकर रामघाट रोड के होटल में बुलाया। वहां पहुंचते ही उसकी नीयत बदल गई। उसने छेड़खानी करते हुए जबरन रिश्ता बनाने का दबाव बनाया। किसी तरह उस समय उनकी बेटी वहां से निकल आई।
विज्ञापन
शनिवार को आरोपी अपने साथियों संग उनके घर आया और जबरन बेटी को ले जाने लगा। जब पिता ने विरोध किया तो तमंचा दिखाकर धमकाया और कहा कि अगर बेटी की शादी उसके साथ नहीं की तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। फिर उसके साथ सभी ने जमकर मारपीट की। पुलिस के आने पर भाग गए। इस घटना में राजीव नगर क्वार्सी निवासी आरोपी छात्र भरत राघव, उसके पिता मुनेश कुमार, साथी लखनलाल, कुनाल, प्रतीक के अलावा सात-आठ अज्ञात आरोपी पर मुकदमा कराया गया है।
विज्ञापन
दूसरा मुकदमा छात्र भरत ने अपनी साथी छात्रा, उसके पिता व परिजनों पर कराया है। इसमें कहा है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों में बात होती थी। शनिवार को युवती के नंबर से कॉल करके उसे उसके घर बातचीत के लिए बुलाया गया। वहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया। बाद में धमकाते हुए घर के बाहर छोड़ने जा रहे थे। तभी खबर पर उसके पिता आ गए तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।