फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fearless crooks...two incidents of theft in a few hours on Ramghat Road

Aligarh News: बेखौफ बदमाश..रामघाट रोड पर चंद घंटे में चोरी की दो वारदात

Mon, 06 Apr 2026 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Fearless crooks...two incidents of theft in a few hours on Ramghat Road
चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद

विज्ञापन
महानगर के रामघाट रोड पर शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। एक वारदात महुआ खेड़ा इलाके में शिक्षक के बंद मकान में हुई। जहां से करीब 25 लाख रुपये कीमत से ज्यादा के जेवरात व नकदी समेट ले गए।



दूसरी वारदात कुछ दूरी पर क्वार्सी इलाके में प्रधान व भाजपा नेता के बंद मकान में हुई। जहां से सात लाख के आसपास के जेवरात और नकदी चोरी हुई है। दोनों वारदात की खबर पर एसएसपी नीरज जादौन ने भी मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट-डॉग स्क्वायड से जांच के बाद तीन टीमें खुलासे में लगाई गई हैं।
विज्ञापन



रामघाट रोड पर महुआ खेड़ा की पट्टी पर पहली घटना मथुरा के निजी स्कूल के शिक्षक प्रबुद्ध दीक्षित के बंद मकान में हुई। मूल रूप से दादों के गांव नाय-भाय के प्रबुद्ध दीक्षित दो भाई हैं। दोनों विजडम स्कूल के लिए जाने वाले नाले के सहारे रामघाट रोड से चंद कदमों की दूरी पर विनय नगर में रहते हैं। बड़े भाई लक्ष्मीकांत दीक्षित खैर ब्लॉक में मनरेगा में इंजीनियर हैं। एक ही मकान में दोनों के अलग-अलग हिस्से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रबुद्ध इन दिनों मथुरा के एक स्कूल में सेवारत हैं। कोसी में उनका बेटा पढ़ता है। इसलिए अपनी पत्नी रीता व दो बच्चों को लेकर मथुरा में ही रहते हैं। साप्ताहिक या पंद्रह दिन पर विनय नगर वाले घर में आते हैं। शनिवार को उनके बड़े भाई की पत्नी बच्चों को लेकर लखनऊ गई थीं। बड़े भाई रात करीब 11 बजे घर में ताला लगाकर क्वार्सी चौराहे के ढाबे पर खाना खाने गए थे।

इसी बीच बंद मकान में चोर हैंडपंप के हत्थे से कुंडी तोड़कर घुस गए और प्रबुद्ध दीक्षित के हिस्से वाले कमरों को ताले तोड़कर खोल लिया। कमरों में रखी अलमारियों से पांच सोने की चेन, नौ अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, हार, सात-आठ नथ, टीका, चूड़ियां, कमर गुच्छा, 11 पायल, बिछुए, एक दर्जन सिक्के आदि सोने-चांदी के जेवरात व करीब 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए।

रात करीब 11:55 बजे प्रबुद्ध के बड़े भाई खाना खाकर दरवाजे पर पहुंचे। जब वे ताला खोलने का प्रयास कर रहे थे, तभी चोर अंदर से छत के रास्ते बाहर भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। खबर पर रात में ही पुलिस पहुंच गई। सूचना पर मथुरा से प्रबुद्ध पत्नी व बच्चों को लेकर आ गए। उन्होंने 25 लाख रुपये करीब कीमत का माल चोरी जाने का अनुमान लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


छूटा मोबाइल-चप्पल, बच्चों के पर्स से नकदी तक गायब
इस घर में सुबह तक हुई जांच पड़ताल में घर के आंगन में चोरों का एक मोबाइल व एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिलीं। जिन्हें पुलिस ने संकलित किया है। वहीं यह भी पता चला कि चोरों ने घर में बच्चों के पर्स में रखी नकदी तक चोरी कर ली है। खुद की मेहनत से जोड़ा गया व परिवार द्वारा मिला कीमती जेवरात चोरी जाने पर रीता का हाल बेहाल है।

दताचोली बुजुर्ग के प्रधान के घर से उड़ाया माल :
शनिवार देर रात महुआ खेड़ा के विनय नगर की चोरी के विषय में पुलिस जानकारी जुटा रही थी कि रविवार सुबह क्वार्सी पुलिस को विजडम नाले के विपरीत दिशा में आईआईएमटी नाले पर नर्मदा विहार से भी बंद मकान से चोरी की खबर मिली। यहां पालीमुकीमपुर के गांव दताचोली बुजुर्ग के प्रधान व भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री उदयवीर सिंह का मकान है। जिसमें उनकी पत्नी स्वाति दो बेटों प्रिंस व यक्ष के साथ रहती हैं।


बच्चे इलाके के ही स्कूल में पढ़ते हैं। उदयवीर गांव रहते हैं। बृहस्पतिवार को वे बच्चों को तीन दिन की छुट्टी के चलते गांव ले गए थे। सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर वापस आना था। घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने खबर दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। इस सूचना पर वे गांव से यहां पहुंचे और पुलिस को खबर दी। अंदर देखने पर उजागर हुआ कि चोर ताले तोड़कर करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।

दोनों घटनाओं की सूचना पर सुबह एसएसपी नीरज जादौन, एसपी यातायात प्रवीन कुमार, सीओ तृतीय सर्वम सिंह, सीओ द्वितीय धनंजय आदि फील्ड यूनिट संग घटनास्थलों पर पहुंचे। जहां जांच पड़ताल के बाद यह पाया गया कि पहले चोरों ने विनय नगर में घटना की है। इसके बाद रात में किसी समय नर्मदा विहार में चोरी करने के बाद वे अनूपशहर रोड की ओर निकल गए हैं।



-रामघाट रोड पर दो निकटवर्ती मकानों में रात में चोरी की दो वारदात हुई हैं। दोनों घटनाओं में साक्ष्य संकलन के बाद टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। रिपोर्ट दर्जकर बदमाशों की तलाश के प्रयास जारी हैं। बदमाशों का मोबाइल एक घटना में छूटा है। वह मददगार बनेगा।-प्रवीन कुमार, प्रभारी एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed