फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fear of crop grains turning black due to rain, farmers worried

Aligarh News: बारिश से फसल के दाने काले पड़ने की आशंका, किसान परेशान

Thu, 09 Apr 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fear of crop grains turning black due to rain, farmers worried
क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी थीं। कई स्थानों पर फसल भीग जाने से दाने काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका जताई जा रही है। परंतु अब किसानों के लिए राहत की खबर है कि नौ अप्रैल से बारिश थमने और मौसम साफ होने की संभावना की जानकारी मौसम विभाग ने दी है।
विज्ञापन


बुधवार को भी क्षेत्र में मौसम खुलता नजर आया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली और खेतों में पहुंचकर कटी पड़ी फसल को पलटने और सुखाने का कार्य शुरू कर दिया है। खैर क्षेत्र के कई गांवों में किसान सुबह से ही अपने खेतों में जुटे दिखाई दिए। वहीं खैर अनाज मंडी में अवकाश होने के बावजूद एक किसान अपने गेहूं के ढेर को सुखाते हुए नजर आया। यह इस बात का संकेत है कि किसान हर संभव प्रयास कर अपनी उपज को बचाने में लगे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक-दो दिन में मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन




खैर के उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन द्वारा गठित टीमें क्षेत्र में सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed