फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FDA Aligarh

चावल, मिर्च पाउडर आैर आटा में मिलावट पकड़ी

Wed, 23 Dec 2015 01:39 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 23 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
FDA Aligarh
अलीगढ़। चावल और गेहूं की किनकी में लैड क्रोमेड और मिर्च पाउडर में क्रत्रिम रंगों का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। यही नहीं पिसे हुए चावल और आटे में भी जबरदस्त मिलावट हो रही है। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह को इसकी खबर मिली तो एफडीए टीम ने देहलीगेट पुलिस के साथ मंगलवार दोपहर को हाथरस वाला पेंच और घुड़ियाबाग में छापा मारा। जिसमें आठ लाख रुपये का माल और तीन लाख रुपये की मशीनरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


एफडीए के अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि देहलीगेट थाना क्षेत्र में हाथरस वाला पेंच में गौरीशंकर पुत्र बद्री प्रसाद की मसाला पीसने की फैक्ट्री है। जिसमें लाखों रुपये का माल रोजाना बनाया जाता है। इस फैक्ट्री का लाइसेंस भी नहीं है। कार्रवाई के लिए एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस की एक पार्टी साथ में गई। यहां पर लैड क्रोमेड पिसे चावल, गेहूं में मिलाया जा रहा है। वहीं मिर्च में क्रत्रिम रंग मिलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरीशंकर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि महावीरगंज और कनवरीगंज के आधा दर्जन कारोबारी उससे जुड़े हैं। टीम ने हाथरस वाला पेंच से निकल कर घुड़ियाबाग में पवन लाला के यहां पर छापा मारा। यहां पर एक लाख रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मिर्च साबुत, साइट्रिक एसिड, चावल और गेहूं की किनकी, लाल रंग का तेल, चावल और आटा के बोरे मौके से मिले हैं। हाथरस वाला पेंच से सात लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। यहां पर तीन लाख की मशीनरी पकड़ी गई है। गौरीशंकर से देहलीगेट पुलिस पूछताछ कर रही है।


इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आरोपी को छह साल या आजीवन कारावास हो सकता है। ये पूरा संगठित गिरोह है जिसमें महावीरंज और कनवरीगंज के कारोबारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed