{"_id":"67929e71d3f78ebe750de4a4","slug":"fathers-health-deteriorates-during-sons-wedding-he-dies-aligarh-news-c-2-1-ald1025-587423-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेटे की शादी में पिता की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेटे की शादी में पिता की बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला सराफा पुराना बाजार में बेटे के शादी समारोह में पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
अनूप गंगल (52) पुत्र हरिनारायण गंगल के इकलौते बेटे पराग गंगल की 22 जनवरी को शादी थी। घर में रिश्तेदार जुटे हुए थे। शादी समारोह मैरिज होम में आयोजित किया गया था। इस बीच रात को अनूप गंगल की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने बताया है कि उन्हें उल्टियां होने लगीं।
तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया है कि उनकी तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। उनकी मौत पर खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा, पुरुषोत्तम गर्ग, कालीचरण विकल, राजेश गंगल, पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल समेत क्षेत्र लोगों ने शोक जाहिर किया है।