{"_id":"682b8d35d4a46c014e0d2a01","slug":"father-riding-bike-dies-in-collision-with-tractor-trolley-son-and-friend-injured-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101147-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा और उसका दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा और उसका दोस्त घायल
Tue, 20 May 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:27 AM IST
सार
एक बाइक पर सवार होकर पिता, पुत्र और उसका दोस्त आधार कार्ड बनवाने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर -ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और पुत्र दोस्त सहित घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के सीहोर रजबहा पर 19 मई की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बेटा और उसका दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव नगलाबरी निवासी शिशुपाल सिंह (55) उर्फ पप्पू पुत्र कप्तान सिंह, अपने बेटे शिवम पुत्र शिशुपाल सिंह और उसके दोस्त छोटेलाल पुत्र नाहर सिंह तीनों एक मोटरसाइकिल पर शिवम का आधार कार्ड बनवाने के लिए कठेरा आलमपुर गए थे। लौटते वक्त जैसे ही वह हनुमान बगीची सीहोर रजबहा पर पहुंचे सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
परिवार के लोग तीनों को अलीगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में शिशुपाल ने दम तोड़ दिया। शिवम और छोटेलाल को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए लेकिन दोनों की हालात को देखते हुए डॉक्टर ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों को दूसरे निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। शिशुपाल के छह बच्चे हैं, जिसमें एक लड़के की शादी हो चुकी है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बालेन्द सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होंने पंचनामा भरवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई है।
विज्ञापन