फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father died along with innocent daughter, wife injured

Aligarh News: मासूम बेटी सहित पिता की मौत, पत्नी घायल

Mon, 24 Jul 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Father died along with innocent daughter, wife injured
मूलचंद का फाइल फोटो।  - फोटो : samvad
रविवार की सुबह करीब दस बजे जलाली-पनैठी रोड पर भोजपुर गांव के निकट आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राला को ओवरटेक करने के चक्कर में एक बाइक सामने से आ रही निजी यात्री बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी एक माह की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार लोगों को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में मौजूद यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन





अलीगढ़ शहर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला हरनारायण की सराय निवासी 25 वर्षीय मूलचंद पुत्र राधेलाल की गंगीरी थाना क्षेत्र के तेहरा मोड़ के निकट ऊंटासानी गांव में ससुराल है। करीब 10-12 दिन दिन पहले उनकी पत्नी शशि एक माह की बेटी सोनी को लेकर मायके गई थी। शनिवार की शाम शाम मूलचंद ससुराल पहुंचे थे जहां से रविवार की सुबह पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन




भोजपुर गांव के सामने ट्रैक्टर ट्राला को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक सामने से आ रही निजी यात्री बस से टकरा गई।हादसे में पेट फटने से मूलचंद जबकि सिर पर चोट लगने से मासूम सोनी की मौत हो गई। शशि गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बबूल के पेड़ से जा टकराई। इससे बस के आगे के दोनों पहिए धुरा समेत बस से अलग हो गए, जिससे बस गड्ढे में पलट गई। बस में 25-30 यात्री थे जो मामूली रूप से घायल हो गए। बाद में सभी अन्य साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वहीं हादसे के बाद बस के चालक-परिचालक भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर एसएचओ बृजपाल सिंह, सीओ अतरौली मोहसिन खान सहित दमकल कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को सड़क किनारे पलटी बस को हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। घायल शशि को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




जल्दबाजी ने मौत के मुंह में धकेला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मूलचंद की बाइक के आगे एक ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्राला चल रहा था। इस दौरान बाइक सवार ने सामने से बस आते हुए देखने के बावजूद जल्दबाजी के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राला से ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान वह बस की गति और दूरी का सही तरह से अंदाजा नहीं लगा सका। वहीं ट्रैक्टर ट्राला भी तेज गति से चल रहा था, जिसको ओवरटेक करने में वह असफल रहा और बस से जा टकराया। लोगों के अनुसार उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।





सात भाइयों में छठवें नंबर का था मृतक

मूलचंद सात भाइयों में छठवें नंबर पर थे। वह लिंटर से पहले लगने वाली शटरिंग का काम करते थे। साल भर पहले ही उनकी शादी हुई थी। करीब एक माह पहले बेटी सोनी का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed