{"_id":"659453c401ad9ccfbd00ddf4","slug":"father-and-friend-coming-to-see-newborn-son-injured-in-road-accident-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-195-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नवजात बेटे को देखने आ रहे पिता और दोस्त हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नवजात बेटे को देखने आ रहे पिता और दोस्त हादसे में घायल
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर मंगलवार शाम सवा चार बजे के करीब स्कूटी सवार दो लोगों को एक तेज रफ्तार कार के चालक ने रौंद दिया। जिससे स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला रानी निवासी पंकज कुमार पुत्र मुन्नालाल व थाना गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर निवासी सचिन पुत्र श्यामवीर गुरुग्राम में रह कर एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। सचिन की पत्नी ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसकी सूचना पर पंकज और सचिन दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर बेटे को अस्पताल में देखने के लिए धनीपुर आ रहे थे।
जैसे ही स्कूटी सवार लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचे, तभी हाईवे पर एटा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से कार लेकर भाग गया। घायलों को देख स्थानीय लोग दौड़े और सूचना लोधा पुलिस को दी। खेरेश्वर चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संवाद