{"_id":"606a140e8ebc3ec3982c97d5","slug":"father-and-daughter-has-died-due-to-poision-investigation-continure-city-office-news-ali2603003196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से हुई थी बाप-बेटी की मौत, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से हुई थी बाप-बेटी की मौत, जांच जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनीगेट क्षेत्र के सोनपाल नगर लड़िया में शुक्रवार को ससुराल की दहलीज पर मृत पाए गए बुलंदशहर के युवक व उसकी दो साल की मासूम बेटी की मौत जहर खाने से हुई थी। इससे यह तो लगभग साफ हो रहा है कि खुद युवक ने बेटी को जहर खिलाया और अपनी जान दे दी। मगर अभी पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में है। इधर, पोस्टमार्टम में विसरा भी प्रिजर्व किया गया है।
वाकया शुक्रवार सुबह का है। जब शिकारपुर के 25 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र कांती प्रसाद और उसकी दो साल की बेटी प्रांशी की लाश सासनीगेट के सोनपाल नगर (सराय लड़िया) में अपनी ससुराल के पास एक प्लाट में मिली थी। उसकी शादी तीन साल पहले बांकेलाल की बेटी आरती के साथ हुई थी।
अब पिछले तीन माह से दंपती में विवाद था, जिसके चलते आरती अपने मायके में रह रही थी। सुबह राकेश व प्रियांशी के शव घर से 50 मीटर दूर खाली प्लाट में पड़े मिलने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। मुंह से झाग निकल रहे थे।
विज्ञापन
इस मामले में खबर पर आए राकेश के पिता ने सास, ससुर व पत्नी आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इधर, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि राकेश के परिवार देरी से आने के कारण देर रात में पोस्टमार्टम हो सका।
आधी रात को पोस्टमार्टम के बाद बाप-बेटी के शव को परिजन शिकारपुर ले गए। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण जहर खाना आया है। फिर भी विसरा प्रिजर्व किया गया है। मुकदमे में अभी विवेचना जारी है। उसके बाद ही कुछ तय किया जा सकेगा।