फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers will protest at the inauguration of Jewar Airport

ऐलान : जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रदर्शन करेंगे किसान

Thu, 26 Mar 2026 03:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest at the inauguration of Jewar Airport
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन के अवसर पर किसानों ने अपने विरोध का ऐलान कर दिया है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में उसरह रसूलपुर में पिछले 387 दिनों से चल रहे धरने को बुधवार को विशाल किसान महापंचायत में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

किसान संगठनों के नेताओं ने स्पष्ट किया कि 28 मार्च को एयरपोर्ट उद्घाटन के समय वे जेवर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। महापंचायत में भाकियू (महात्मा टिकैत) के अध्यक्ष अनिल तालान और किसान एकता संघ के अध्यक्ष सोरन प्रधान सहित अन्य नेताओं ने कहा कि पूरे प्रोजेक्ट के लिए मुआवजा समान होना चाहिए और एक प्रोजेक्ट, एक रेट के अलावा किसी समझौते को स्वीकार नहीं किया जाएगा।महापंचायत में सुरक्षा के लिए टप्पल, पिसावा, खैर और गोंडा थानों की पुलिस बल तैनात रही। किसानों ने आगामी रोडमैप तय किया।
विज्ञापन




डीएम से मिलेंगे किसान

बृहस्वतिवार को प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा, शुक्रवार को धरनास्थल पर एकजुटता दिखाई जाएगी। शनिवार को एयरपोर्ट उद्घाटन पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा गया है और आर्बिट्रेशन की तीन फाइलों में निर्णय लिया जा चुका है, जबकि अन्य फाइलों पर भी जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। किसान नेता जोर देकर कहते हैं कि जब तक समान मुआवज़ा और हक नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed