फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers will give memorandum

चक्का जाम नहीं, ज्ञापन देकर विरोध जताएंगे किसान संगठन

Sat, 06 Feb 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers will give memorandum
तीन कानूनों के विरोध में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसान संगठनों का चक्का जाम कार्यक्रम टल गया है। अब किसान संगठन अफसरों को ज्ञापन देकर अपना विरोध जताएंगे। भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ता जहां इगलास, गोंडा समेत दर्जनभर स्थानों पर सड़क किनारे खड़े होकर अफसरों को ज्ञापन देंगे। वहीं दूसरी ओर भाकियू किसान सेना डीएम को ज्ञापन देगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने अब तक अपने कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का 6 फरवरी शनिवार आज देशभर में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम करने का कार्यक्त्रस्म स्थगित हो गया है। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि अब रोड जाम कार्यक्रम के बजाय गोंडा, खैर के अरनी चौराहे, इगलास, टप्पल, अतरौली 12 नंबर समेत दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ता सड़क पर खड़े होकर अफसरों को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी को देखते हुए चक्का जाम स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

सड़क पर यदि अफसर ज्ञापन लेने नहीं आये तो सड़क जाम कर दी जाएगी। हम लाठी, डंडे और गोली से नहीं डरेंगे। संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
भाकियू किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शमी ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता शनिवार आज जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने संगठन के कार्यक्रम के खुलासे से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्चस्तरीय निर्णय के अनुसार कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed