{"_id":"6131288d8ebc3e7a0a7d3da9","slug":"farmers-took-out-funeral-procession-khattar-government-of-haryana-city-office-news-ali27218704","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः किसानों ने निकाली हरियाणा की खट्टर सरकार की शवयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः किसानों ने निकाली हरियाणा की खट्टर सरकार की शवयात्रा
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हरियाणा सरकार की शवयात्रा निकाली। पुलिस को लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर निकाली गई शवयात्रा आलमपुर चौराहे होते हुए दादों मार्ग, हरदोई रोड, सांकरा मार्ग से अचला नगला तक गई। यहां कार्यकर्ताओं ने खट्टर सरकार के पुतले का प्रतीकात्मक रूप में दाह संस्कार कर आक्रोश व्यक्त किया।
राष्ट्रीय सचिव बृजेश यादव, राष्ट्रीय सचिव ओबीसी मोर्चा डॉ. शैलेश यादव के नेतृत्व में किसानों ने हरियाणा सरकार की निंदा करते हुए ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों को सबक सिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बर्बरता दिखाकर किसानों को रोका नहीं जा सकेगा।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ. अवधेश यादव, मंडल महासचिव शिवशंकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बांबी यदुवंशी, ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह, ग्राम अध्यक्ष कासिमपुर सुरजीत सिंह, छात्र सभा जिलाध्यक्ष विकास यदुवंशी, तहसील उपाध्यक्ष शिवकुमार आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनहरी यादव व संचालन तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सत्येंद्र कुमार समैना एवं कुंवर देवेंद्र सिंह ने किया।