फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers take Aligarh-Atrauli route for one and a half hours

किसानों ने डेढ़ घंटे तक अलीगढ़-अतरौली मार्ग किया जाम

Tue, 17 Oct 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers take Aligarh-Atrauli route for one and a half hours
अलीगढ़-अतरौली मार्ग पर हंगामा कर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
हरदुआगंज स्थित अनाज उपमंडी में धान के मूल्यों में एक ही रात में तीन सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक की गिरावट ने सोमवार को व्यापारियों के होश उड़ा दिए। किसानों ने डेढ़ घंटे तक अलीगढ़-अतरौली मार्ग को जाम कर हंगामा काटा। 
विज्ञापन


मजदूरों द्वारा 10 रुपये बोरे के बजाए 15 रुपये बोरे की मजदूरी करने तथा एक ही रात में धान के रेट गिरने से किसानों का माथा ठनक गया। किसानों ने जब अलीगढ़ मंडी के रेट लिए तो पता चला कि वहां पहले के रेटों पर ही धान लिया जा रहा है। किसानों ने अलीगढ़ का हवाला देते हुए दोबारा व्यापारियों से सही मूल्य देने की बात कही। जिसके बाद कुछ व्यापारियों ने किसानों से धान न खरीदने की धमकी दे डाली। इससे आक्रोशित हुए किसानों ने कुछ व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाते हुए पथराव व तोड़फोड़ शुरू किया। 
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख अन्य व्यापारियों ने भी धड़ाधड़ अपने शटर गिरा लिए। इसके बाद गुस्साए किसानों ने थोक व्यापारियों पर मनमर्जी व शोषण का आरोप मढ़ते हुए मंडी गेट के सामने अलीगढ़ अतरौली रोड को जाम कर दिया तथा नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाते हुए जाम खोलने की बात कही, लेकिन किसानों ने उपजिलाधिकारी कोल को मौके पर बुलाने की जिद पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे के जाम व हंगामे के बाद पुलिस किसानों को समझाने में कामयाब रही तथा लोगों की परेशानी का हवाला देकर जाम खुलवाया। किसानों की मांग पर मौके पर पहुंचे अलीगढ़ मंडी सचिव विजेंद्र सिंह ने किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार से उन्हें वाजिब मूल्य दिलाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही गलत तरीके से धान की खरीद करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed