{"_id":"699a1627bf8ef9ce0008fb28","slug":"farmers-stage-protest-demanding-water-in-canal-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102428-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नहर में पानी की मांग, धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नहर में पानी की मांग, धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
ऊपरी गंग नहर में पानी न मिलने की समस्या से परेशान किसानों ने शनिवार को नानऊ नहर पुल पर सिंचाई विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर में पानी छोड़ने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक सिंह, रनवीर सिंह, ओमपाल, राजपाल सिंह, अनुज कुमार, अजय कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, दीपू सिंह, श्याम सिंह, रामगोपाल सिंह व अन्य किसानों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ माह से नहर में पानी नहीं आ रहा है।
इससे नहर के आसपास सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल खराब होने की कगार पर है। अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के तारबाबू हामिद खान मौके पर पहुंच गए। किसानों की समस्या को सुनकर उच्चाधिकारियों से बात की। किसानों को जल्द ही नहर में पानी पहुंचने आश्वासन दिया।