फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers roared in Ramlila Maidan

Aligarh News: रामलीला मैदान में किसानों भरी हुंकार

Fri, 20 Mar 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers roared in Ramlila Maidan
दिल्ली स्थित महापंचायत में मौजूद किसान - फोटो : samvad
विकास खंड टप्पल के गांव उसरह रसूलपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के मुआवजा को लेकर पिछले 381 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरने के बीच भी जारी है। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में हिस्सा लिया। यहां किसानों ने हुंकार भरी।
विज्ञापन


यह महापंचायत संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली गई। किसान अधिकार यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित की गई थी। सभा में किसान नेताओं ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी अधिकार, कर्ज मुक्त करना और जमीन के उचित मुआवजे जैसी मांगों पर जोर दिया। मंच से चेतावनी दी गई कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया, तो देशभर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर तब तक डटे रहेंगे। ग्राम उसरह रसूलपुर से रवाना हुए जत्थे ने स्पष्ट किया कि 381 दिन का संघर्ष अब दिल्ली में बड़े आंदोलन का रूप लेने जा रहा है। इस दौरान जगजीत सिंह दल्लेवाल, अनिल तालान, कुलदीप सिंह भोली, सुनील सिंह, अनुज सरपंच, भीम चौधरी, नवनीत चौधरी, और लाखन सिंह आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed