फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers' protest turns into a show of strength, rally carried out with tractors and bikes

Aligarh News: किसानों का धरना बना शक्ति प्रदर्शन, ट्रैक्टर-बाइकों के साथ निकाली रैली

Tue, 12 May 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest turns into a show of strength, rally carried out with tractors and bikes
टप्पल ब्लॉक परिसर में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पिछले आठ दिनों से चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को विशाल शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। यमुना प्राधिकरण (यीडा), जेवर टोल प्रबंधन और किसानों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में किसानों ने पैदल, बाइक और ट्रैक्टर रैली निकाली।
विज्ञापन

दोपहर से किसान धरनास्थल पर जुटने लगे। करीब तीन बजे से शुरू हुई रैली अलीगढ़-पलवल रोड होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे कट तक पहुंची। करीब चार किलोमीटर लंबी रैली में सैकड़ों किसान शामिल हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि जिनकी जमीन पर एक्सप्रेस-वे और विकास परियोजनाएं बनीं, उन्हीं किसानों से टोल वसूला जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय किसानों को टोल मुक्त करने और आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन


एलआईयू इंस्पेक्टर ने उपजिलाधिकारी खैर शिशिर कुमार सिंह से किसानों की वार्ता कराई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि आठ दिनों के भीतर यमुना प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाएगी। मुकदमे वापसी व टोल फ्री प्रक्रिया पर सकारात्मक कार्रवाई होगी। इसके बाद संयुक्त मोर्चा ने धरना 19 मई तक स्थगित कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ किसान नेता रामबाबू कटेलिया, चौधरी रमेश कुमार अत्री (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकिमयू), सुंदर सिंह बाल्यान, पवन चौधरी, जितेंद्र सिंह उर्फ नीटू प्रधान सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed