फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers' protest continues for the seventh day in Tappal

Aligarh News: टप्पल में किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी

Mon, 11 May 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues for the seventh day in Tappal
टप्पल ब्लॉक परिसर में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। किसान यमुना अथॉरिटी और प्रशासन के खिलाफ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रमेश कुमार अत्री ने आगामी आंदोलन की रणनीति साझा करते हुए बताया कि 11 मई को शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में यमुना अथॉरिटी द्वारा दर्ज मुकदमों की वापसी, किसानों के निजी वाहनों के लिए टोल फ्री सुविधा तथा अधिग्रहित जमीनों का वर्तमान बाजार दर के अनुसार चार गुना मुआवजा शामिल है। धरने को लगातार विभिन्न किसान संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर रामचंद्र सरदार, इस्लाम ठेकेदार, दरियाब चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, सुबोध चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed