{"_id":"6a19f6a3d9790ba79300a0af","slug":"farmers-health-deteriorates-at-the-station-dies-aligarh-news-c-2-gur1004-985340-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किसान की स्टेशन पर बिगड़ी तबीयत, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किसान की स्टेशन पर बिगड़ी तबीयत, माैत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
बेटी की ससुराल से वापस अपने घर हाथरस जा रहे एक यात्री की बृहस्पतिवार शाम अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से माैत हो गई। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि जनपद हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के बिचपुरी निवासी 70 वर्षीय हरभजन सिंह किसान थे।
वह बुधवार को अपनी बेटी लक्ष्मी की ससुराल वीरपुरा, गभाना घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार शाम वह सोमना स्टेशन से हाथरस जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में बैठ गए। अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ी तो स्टेशन पर उतर गए। फिर बेहोश हो गए। जीआरपी व आरपीएफ ने उन्हें उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हरभजन सिंह को मृत घोषित कर दिया। हरभजन पांच बेटी व एक बेटे समेत छह बच्चों के पिता थे। संवाद