{"_id":"69caea93442f62f4c90041f9","slug":"farmers-enraged-over-tikaits-arrest-protest-begins-at-tappal-police-station-aligarh-news-c-2-1-ald1025-941067-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, टप्पल थाने में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, टप्पल थाने में धरना शुरू
विज्ञापन
भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी के विरोध में किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। टप्पल थाने में भाकियू जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान के साथ सैकड़ों किसान थाने पर पहुंच गए। शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया।
टिकैत को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे ओडिशा में किसानों की मांगों के समर्थन में पदयात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस खबर के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। धरने के दौरान भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर ने गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि जब तक संगठन का निर्देश नहीं मिलता, किसान थाने पर डटे रहेंगे। थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, ओमपाल तालान, विमल तोमर, सुंदर सिंह बालियान, धर्मेंद्र कुमार श्योरान, भोला चौधरी आदि मौजूद रहे।
इधर, इगलास कोतवाली में भी प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता व किसान पहुंच गए। इस दौरान भूदेव प्रसाद शर्मा, रुद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिसावा थाने में क्षेत्रीय किसानों ने मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ कुंवर चौधरी उर्फ मामा के नेतृत्व में घटना पर रोष व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी को एक ज्ञापन दिया। इस मौके पर राजकुमार सिंह, विनीत चौहान, डॉ. हरवीर सिंह, काशी तोमर आदि मौजूद रहे।