फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers did not like the budget 2021-22

किसानों को रास नहीं आया आम बजट

Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not like the budget  2021-22
भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
केंद्र सरकार का आम बजट किसानों को रास नहीं आया। किसान नेताओं ने इसे मात्र छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का प्रावधान नहीं किया गया है। यही नहीं, पेट्रोल डीजल पर विशेष सेस लगाकर सरकार ने किसानों की कमर ही तोड़ दी है। इससे उपभोक्ता वस्तुओं पर महंगाई और बढ़ जाएगी। इसका असर किसान ही नहीं आम जनता पर भी होगा।
विज्ञापन

बजट किसानों के साथ छलावा है। किसान से लेकर किसान को देना, यह कहां का न्याय है। डीजल पर ढाई प्रतिशत विशेष कृषि सेस बढ़ा देना और किसान को 75 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा करना किसानों के साथ छल नहीं तो क्या है। किसान इसे समझ रहा है।
विज्ञापन

- डा. शैलेंद्र पाल सिंह, भाकियू भानु के प्रांतीय महासचिव
- सरकार ने डीजल व पेट्रोल पर सेस लगाकर किसानों के साथ आम जनता की कमर तोड़ दी है। डीजल व पेट्रोल के दाम पहले से बढ़े हुए हैं। सेस लगने से महंगाई इस कदर बढ़ेगी कि किसान ही नहीं आम जनता का जीना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. हरपाल सिंह, भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- बजट के नाम पर किसानों को लॉलीपॉप दी गई है। किसान उम्मींद लगाए था कि डीजल व पेट्रोल के दाम कम होंगे, खाद पर सब्सिडी बढ़ेगी। ऐसा कुछ नहीं किया गया।
सौरभ तोमर, किसान
- उम्मीद थी कि इस कोरोना काल में जो किसान आंदोलनरत हैं। उनके लिये एमएसपी में कुछ बदलाव करके घोषणा की जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।
जितेंद्र शर्मा, किसान
- प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं और वित्त मंत्री डेढ़ गुनी एमएसपी की बात करती हैं। कौन सी बात मानी जाए यह समझ नहीं पा रहा हूं। पेट्रोल डीजल पर विशेष कृषि सेस लगाने से महंगाई बढ़ेगी और किसानों की कमर टूट जाएगी।

- अशोक सिंह, किसान नेता
- बजट से सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। तीन कानूनों से चार-पांच साल में किसान या तो खेती करना छोड़ देगा या फिर बर्बाद हो जाएगा। किसान सम्मान निधि में राशि बढ़ाने की आस थी, वह भी टूट गई।
- एसके सिंह राणा, किसान नेता

जितेंद्र शर्मा।

जितेंद्र शर्मा।- फोटो : CITY OFFICE

भारतीय किसान यूनियन भानु जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह ।

भारतीय किसान यूनियन भानु जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed