{"_id":"61c0d5addc09417923677610","slug":"farmers-day-sp-rld-preparing-to-show-strength-in-jatland","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस : सपा-रालोद की जाटलैंड में ताकत दिखाने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस : सपा-रालोद की जाटलैंड में ताकत दिखाने की तैयारी
Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी को बुके देकर स्वागत करते पूर्व विधायक विरेश यादव ।
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौ.चरण सिंह की कर्मस्थली रही जाटलैंड की इगलास विधानसभा में सपा-रालोद अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है। प्रयास है कि किसान दिवस पर चौ.चरण सिंह की जयंती के मौके पर लाखों की भीड़ जुटाकर प्रदेश में परिवर्तन का संकल्प दिलाया जाए। इसके लिए आयोजन के प्रभारी सपा युवजन सभा प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी ने सोमवार को विधानसभा वार दौरे शुरू कर दिए हैं। वे दावेदारों और पूर्व विधायकों संग बैठकें कर जिम्मेदारियां तय कर रहे हैं। पार्टी का फोकस इस रैली में अलीगढ़ के साथ-साथ हाथरस व मथुरा के लोगों को एकत्रित करना है।
आयोजन के प्रभारी अरविंद गिरी ने रैली की तैयारियों के क्रम में कोल, शहर व अतरौली विधानसभा में दौरे कर पूर्व विधायक जफर आलम व पूर्व विधायक वीरेश यादव से मुलाकात कर बैठक की। इस दौरान कहा कि हमें इस रैली को ऐतिहासिक बनाना है और भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील बनाना है।
इस जनसभा से ऐसा संदेश देना है, जिससे पश्चिमी यूपी से भाजपा साफ हो जाए और पश्चिम से लेकर पूरब तक किसान, युवा, पिछड़े सभी सपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। उस उम्मीद के पूरा करें। उन्हें टिप्स दिए कि हमारे बूथ वर्करों को घर-घर पहुंचना है। बस दरवाजे पर दस्तक देकर रैली का न्यौता देना है। उनमें इतना आक्रोश है, जिसे जगाना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चूंकि चौ.चरण सिंह की इगलास कर्मभूमि रही है। इसलिए यहां से यह संदेश हमें देना है। इस मौके पर उनके साथ युवजन सभा प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, युवजनसभा प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, आमिर आबिद, रवि सैनी, मोहसिन मेवाती, आरिफ सिद्दीकी आदि थे।