फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers burnt the effigy of WTO

Aligarh News: किसानों ने डब्ल्यूटीओ का फूंका पुतला, उसको बताया किसान-मजदूर विरोधी

Mon, 26 Feb 2024 11:38 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2024 11:38 PM IST
सार

क्रांतिकारी किसान यूनियन के राज्य प्रभारी शशिकांत ने कहा कि डब्ल्यूटीओ की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं। इसके तहत सरकार लगातार खेती पर सब्सिडी और राहत में कटौती कर रही हैं। श्रमिकों-कार्मिकों की छंटनी, रोजगार और शिक्षा क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Farmers burnt the effigy of WTO
गभाना में डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

गभाना में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान संगठनों ने खेती को डब्ल्यूटीओ से बाहर कराने की मांग करते हुए 26 फरवरी को पचपेड़ा में डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंका। वहीं ट्रैक्टरों पर दिल्ली चलो का नारा लिखी तख्तियां लेकर किसान नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


विरोध-प्रदर्शन के दौरान क्रांतिकारी किसान यूनियन के राज्य प्रभारी शशिकांत ने कहा कि डब्ल्यूटीओ की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं। इसके तहत सरकार लगातार खेती पर सब्सिडी और राहत में कटौती कर रही हैं। श्रमिकों-कार्मिकों की छंटनी, रोजगार और शिक्षा क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


डब्ल्यूटीओ वैश्विक स्तर पर कार्पोरेट के हितों को साधने वाली संस्था है। किसानों ने डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान किसान नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, अशोक कुमार, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed