फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   farmers blocked the highway

अलीगढ़ः गन्ना मंत्री का घेराव करने से पुलिस ने रोका भड़के किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
farmers blocked the highway
मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाकर बैठेक किसान। - फोटो : CITY OFFICE
साथा चीनी मिल में नई यूनिट लगाने की मांग को लेकर रविवार को बुलाई गई महापंचायत के बाद गन्ना मंत्री सुरेश राणा का घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक लिया। इससे भड़के किसानों ने अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक हाईवे जाम रहने से वाहन चालक और राहगीर परेशान रहे, जिससे पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बाद में पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

साथा चीनी मिल की दुर्दशा से नाराज और नई यूनिट की स्थापना की मांग को लेकर भाकियू और साथा चीनी मिल किसान संघर्ष मोर्चा ने महापंचायत बुलाई थी। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था। इस दौरान बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या कई बार विधानसभा में उठाई है। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री के सामने गन्ना किसानों की समस्या रखी जाएगी। इसके बाद किसान गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा का सर्किट हाउस में घेराव करने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने सीडीएफ चौकी पर बैरियर लगाकर किसानों को रोक लिया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे किसान अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सर्किट हाउस का घेराव करने के मांग करने लगे। किसानों के उग्र तेवर और जाम लगाने की खबर पाकर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से जाम खोलने का अनुरोध किया, लेकिन किसान अड़े रहे। इस दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों में जमकर नोकझोंक भी हुई। सूचना पर सीओ श्वेताभ पांडेय, एसीएम प्रथम संदीप केला, नायाब तहसीलदार कोल प्रवेश कुमार भी पहुंच गए। इधर, जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। वह अपने साथ किसानों को प्रिंस गेस्ट हाउस, छेरत ले गए। जाम खुलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर उल्फत सिंह चौहान, ब्रजेश कुमार चौहान, प्रधान जिला संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, विष्णु शर्मा, राजेंद्र कुमार, बनी सिंह, एसके राणा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, प्रवेंद्र राणा, प्रवेश कुमार, कुसुम बिहारी, राजू सिंह, महेश कुमार, योगेंद्र पाल, मानपाल सिंह, बाबू लाल, कलियान, रिंकू, अमित, छोटे लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed