{"_id":"69bc6a6e3c6cf71dad00947f","slug":"farmers-are-suffering-due-to-faulty-policies-of-the-government-harpal-aligarh-news-c-301-1-sali1012-103109-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से किसान हो रहा बेहाल : हरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से किसान हो रहा बेहाल : हरपाल
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करते भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ता।
- फोटो : samvad
ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को भाकियू (हरपाल) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर ज्ञापन बीडीओ जितेंद्र कुमार को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से देश का किसान कर्ज में फंस गया है, किसानों की आमदनी भी दोगुनी नहीं हो सकी है। सरकार उन्हें कर्ज से मुक्त कराए। किसानों को आलू की फसल का भाव नहीं मिल रहा है, सरकार 500 रुपये प्रति कुंतल सब्सिडी देते हुए 1000 रुपये प्रति क्विंटल पर आलू फसल की खरीद करे, जिससे किसान आर्थिक नुकसान से बच सके। कहा कि बिजली प्रीपेड स्मार्ट मीटर से बिल जमा करने से पूर्व में ही कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं, पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत मीटर सिस्टम रखा जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आगामी एक जून से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री होने से पहले राजस्व विभाग की ख्रामियों को सही कराएं। अध्यक्षता रतन सिंह व संचालन किशन सिंह ने किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, प्रेम पाल सिंह, सतवीर सिंह, राजवीर सिंह, लालाराम उपाध्याय, जगवीर सिंह, शीशपाल सिंह, रवि प्रधान, बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।