{"_id":"6729e91ac64b6416ae0a8c90","slug":"farmers-and-women-worried-about-dap-in-atrauli-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अतरौली में डीएपी के लिए किसान परेशान, तड़के सुबह तीन बजे से बच्चों संग लाइन में लगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अतरौली में डीएपी के लिए किसान परेशान, तड़के सुबह तीन बजे से बच्चों संग लाइन में लगी महिलाएं
Tue, 05 Nov 2024 03:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:15 PM IST
सार
डीएपी वितरण की सूचना पर किसानों की लाइन लग गई। तड़के करीब तीन बजे से ही किसान लाइन लगाकर खड़े हो गए। महिलाओं की भी अलग लाइन लग गईं। ज़्यादातर महिलाएं भूखी प्यासी लाइन में लगीं थीं।
विज्ञापन
अतरौली पीसीएफ केंद्र पर लाइन में लगे किसान और महिलाएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएपी पाने के लिए किसान स्वयं ही नहीं उसकी पत्नी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर तड़के सुबह तीन बजे से लाइन में लग रहे हैं। इसके बाद भी यह कंफर्म नहीं है कि डीएपी मिल जाए। अतरौली में किसान समुचित डीएपी न मिलने से परेशान हैं। परेशान होकर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
अतरौली में पीसीएफ केंद्र पर डीएपी के लिए किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। 5 नवंबर को डीएपी वितरण की सूचना पर किसानों की लाइन लग गई। तड़के करीब तीन बजे से ही किसान लाइन लगाकर खड़े हो गए। महिलाओं की भी अलग लाइन लग गईं। ज़्यादातर महिलाएं भूखी प्यासी लाइन में लगीं थीं।
विज्ञापन
कुछ महिलाएं छोटे बच्चों को भी साथ में लेकर आईं थीं, जो भूख से रो रहे थे। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल बुआई के लिए खेतों की परेवट कर चुके हैं। परेवट सूखने लगी है और डीएपी नहीं मिली। सूखे जाने की स्थिति में खेत खाली रहने का डर सता रहा है। हंगामा देख वहां पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन