{"_id":"5dc088308ebc3e01390aa172","slug":"farmer-murder-aligarh-news-ali2179454134","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख रुपये के लेनदेन में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख रुपये के लेनदेन में किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
गांव दीवा हमीदपुर में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक किसान की उसके नलकूप पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे 12 लाख रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है। हत्या से गुस्साए लोगों ने गांव में हंगामा किया। सूचना पर एसपी देहात अतुल शर्मा के साथ ही फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम पहुंच गई। मृतक के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए एसपी देहात ने लोगों को शांत कराया। इस मामले में एक नामजद समेत दो के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।
दीवा हमीदपुर गांव निवासी किसान विजय शर्मा को उनके ही नलकूप पर गोली मारी गई। जानकारी होते ही गांव वाले घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पिसावा कोतवाल मृदुल कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो गांव वालों ने विरोध शुरू करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ खैर संजीव दीक्षित ने पहुंचकर गांव वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन एसएसपी को बुलाने और मृतक के परिवार को सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी देहात अतुल शर्मा ने पहुंचकर ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिलाया जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक के पुत्र गोपाल दत्त शर्मा ने पन्नालाल पुत्र रघुवीर निवासी गईयनपुर थाना चंडौस और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
यह था मामला
हत्या में आरोपी पन्नालाल पुत्र रघुवीर ने विजय कुमार से 12 लाख रुपये अपने निजी कार्य से लिए थे। इसमें 2 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से ब्याज देने की बात तय हुई थी। यह रुपया पन्नालाल वापस नहीं कर रहे थे। 14 अप्रैल 2016 को दोनों के बीच लिखित में यह हुआ कि पन्नालाल ने 12 लाख रुपये अपने निजी कार्य से लिए हैं जिसे 2 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज की दर से अदा करेगा लेकिन पन्नालाल ने वह रुपया वापस नहीं किया। इसी पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।