{"_id":"68024771acbff4565e0b6f65","slug":"farmer-dies-of-heart-attack-in-the-field-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, हृदयगति रुकने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, हृदयगति रुकने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 18 Apr 2025 06:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 06:07 PM IST
सार
अनार सिंह अपनी मक्का की फसल की सिंचाई करने के लिए खेतों पर गए थे। अगली सुबह परिवार वाले खेत पर पहुंचे तो उनका शव पड़ा था। शरीर में किसी तरह का कोई निशान न होने पर हृदयगति रुकने से मौत की बात मानकर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान अनार सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गंगीरी के गांव नगला हंशी निवासी किसान अनार सिंह (45) पुत्र बनवारी लाल का शव 18 अप्रैल की सुबह खेत पर पड़ा मिला। परिवार ने आशंका जताई कि हृदयगति रुकने से मौत हुई है। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
परिवार वालों के अनुसार 17 अप्रैल रात अनार सिंह अपनी मक्का की फसल की सिंचाई करने के लिए खेतों पर गए थे। 18 अप्रैल की सुबह परिवार वाले खेत पर पहुंचे तो उनका शव पड़ा था। यह देखकर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को खबर दी।
विज्ञापन
खबर फैली तो गांव वाले भी एकत्र हो गए। शरीर में किसी तरह का कोई निशान न होने पर हृदयगति रुकने से मौत की बात मानकर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन