{"_id":"63487123e42b250c00488f76","slug":"farmer-dies-after-getting-stuck-in-cutter-gangiri-news-ali302590182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कटर में फंसकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कटर में फंसकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 14 Oct 2022 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:42 AM IST
सार
किसान बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे एक ट्रैक्टर कटर से अपनी बाजरा की बालों को निकाल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
थाना गंगीरी के गांव रामनगर भिलैट निवासी एक किसान की कटर में फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेह सिंह के पुत्र जयप्रकाश (38) बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे एक ट्रैक्टर कटर से अपनी बाजरा की बालों को निकाल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान पैर फिसलने से जयप्रकाश पूरा कटर में चला गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कटर खोल कर जयप्रकाश के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक जय प्रकाश अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। जयप्रकाश अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा छोड़ गया।
विज्ञापन