{"_id":"5e0e4b338ebc3e87b96e2a1f","slug":"farmer-died-due-to-cold-khar-news-ali22301405","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली कर रहे किसान की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली कर रहे किसान की ठंड से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर के गांव बिहारीपुर में फसल की रखवाली कर रहे 48 वर्षीय किसान की ठंड से मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में कोहराम मचा है।
बता दें कि बिहारीपुर निवासी शिव कुमार पुत्र रामदेव के गांव में ही खेत हैं। वह बुधवार की रात छुट्टा गोवंश से फसल को बचाने के लिए खेतों पर गए थे। रात के समय ठंड के चलते उनकी खेत पर ही मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह जब उनके भाई योगेश चाय देने खेत पर गये तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में मिले। सूचना पर अन्य परिजन पहुंच गये। मृतक किसान अविवाहित तथा सात भाइयों में तीसरे नंबर के थे। परिवार वालों ने बिना किसी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।