फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farewell to IG-SSP, New SSP will come today

आईजी-एसएसपी को दी विदाई, आज आएंगे नए एसएसपी

Sat, 27 Mar 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farewell to IG-SSP, New SSP will come today
आईजी पीयूष मोर्डिया और एसएसपी के विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने से ऐन पहले पुलिस महकमे में प्रदेश स्तर पर चली तबादला एक्सप्रेस का असर यहां भी पड़ा है। जिला व रेंज स्तर के मुखिया के तौर पर तैनात एसएसपी व आईजी का तबादला किया गया है। शुक्रवार शाम पुलिस लाइन में दोनों अधिकारियों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। नए एसएसपी के शनिवार को यहां पहुंचने की खबर मिली है। महकमा नए अधिकारियों की अगवानी की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से यहां तैनात आईजी रेंज पीयूष मोर्डिया को लखनऊ पुलिस कमिशभनरी में तैनाती दी गई है, जबकि एसएसपी मुनिराज जी को आगरा का नया एसएसपी बनाया गया है। उनके स्थान पर अयोध्या के डीआईजी 2005 बैच के आईपीएस अफसर दीपक कुमार को यहां रेंज डीआईजी के रूप में नई तैनाती दी है। दीपक कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के मूल निवासी हैं। उनके विषय में बताया गया है कि वे पत्रकारिता में जाने का शौक रखते थे। मगर परिवार के दबाव में सरकारी सेवा में आए और अब तक जहां भी तैनात रहे हैं, वहां सामाजिक क्षेत्र में बेहद सक्रिय रहकर काम करते हैं। उनके यहां एक दो दिन में आने के संकेत हैं।
विज्ञापन

वहीं मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी 2010 बैच के आईपीएस अफसर कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद से यहां स्थानांतरित कर भेजा जा रहा है। वे लंबे समय तक एसएसपी लखनऊ और अब दूसरी बार एसएसपी गाजियाबाद के रूप में तैनात थे। उनको तकनीकी पुलिसिंग के लिए पहचान मिली हुई है। उनके यहां शनिवार को आने की खबर है। इसे लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिशभनर व डीएम ने दी आईजी-एसएसपी को विदाई
पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम आईजी पीयूष मोर्डिया व एसएसपी मुनिराज जी के तबादले पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कमिशभनर गौरव दयाल, डीएम चंद्रभूषण सिंह के अलावा जिले के सभी एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसएसपी के एक साल दो माह के कार्यकाल पर खुद डीएम ने विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि वे किस तरह अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान को लेकर चिंतित रहते हैं। वहीं आईजी की कार्य शैली को लेकर भी अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed