फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fans are praying, Rinku Singh gets the bat

Rinku Singh: प्रशंसक कर रहे प्रार्थना, रिंकू को मिले बल्लेबाजी

Sun, 20 Aug 2023 03:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 03:52 AM IST
सार

रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। दूसरे मैच में खेल प्रशंसक प्रार्थना कर रहे हैं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरे, जिसमें रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका मिल सके।  

विज्ञापन
Fans are praying, Rinku Singh gets the bat
क्रिकेटर रिंकू सिंह के लिए हवन करते प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम मैच जीत गई थी। बारिश के चलते भारतीय टीम डकवर्थ लुइस के नियम से दो रन से विजयी घोषित हुई थी। रविवार को दूसरा मैच होगा। इस मैच में अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करने का मौका मिले। इसके लिए खेल प्रशंसक प्रार्थना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मैच में शुक्रवार को रिंकू का पदार्पण हो गया। भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने के लिए चुना। रिंकू ने शानदार क्षेत्ररक्षण भी किया। आयरलैंड ने भारत को लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी। दो गेंद पर दो विकेट गिर गए, तभी बारिश होने लगी। बारिश होती रही। इसके बाद मैच का फैसला डकवर्थ लुइस के आधार हुआ। ऐसे में रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। दूसरे मैच में खेल प्रशंसक प्रार्थना कर रहे हैं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरे, जिसमें रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका मिल सके।  
विज्ञापन


रिंकू से मिलवाने की हो रही सिफारिश 
आयरलैंड में रिंकू सिंह से मिलवाने की सिफारिश की जा रही है। रिंकू के संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि अलीगढ़ के कुछ लोग आयरलैंड में हैं। वह अलीगढ़ के रिंकू से मिलवाने की सिफारिश कर रहे हैं। भारत-आयरलैंड के मैच को देखने जा रहे हैं। अर्जुन सिंह ने कहा कि जब इस मामले में रिंकू से बात की, तो उन्होंने बताया कि किसी से मिलना संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed