फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family 'trapped' in daughter's kidnapping

घर से निकली बेटी को ले जा रहा परिवार अपहरण में ‘फंसा’

Fri, 12 Feb 2021 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Family 'trapped' in daughter's kidnapping
प्यार में पागल बेटी घर से चली आई और पीछे-पीछे परिवार भी कार लेकर दौड़ पड़ा। परिवार ने बेटी को सारसौल के पास रोडवेज बस से उतारकर वापस ले जाने के लिए कार में डाल लिया तो अपहरण का शोर मच गया। बस फिर क्या था, कार के पीछे लगी पुलिस ने कार को गभाना टोल पर घेर लिया। जब जांच हुई तो मसला पारिवारिक निकला। फिलहाल परिवार व बेटी को गभाना थाने में रखा गया है। बुलंदशहर पुलिस को बुलाया गया है। अब वहां की पुलिस के साथ ही इन्हें भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे की 19 साल की युवती का रिश्ते का 38 वर्षीय चाचा सारसौल इलाके में रहता है। दोनों परिवारों में आवाजाही के चलते प्यार हो गया। एक साल से दोनों शादी की जिद पर अड़े हैं। जब से युवती परिवार को पता चला तो उन्होंने बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे युवती किसी तरह घर से निकली और रोडवेज बस में सवार होकर अलीगढ़ के लिए चल दी। इसी बीच परिवार को खबर लग गई तो उसकी मां, चाची, भाई आदि परिजन एक ईको वैन लेकर पीछे-पीछे चल दिए और उन्होंने बन्नादेवी क्षेत्र में सारसौल गांव के पास रोडवेज बस को रुकवाकर उसमें से युवती को उतारकर कार में डाल बैठा लिया। इस दौरान एक चाय के खोखे वाले ने माजरा अपहरण का समझा। युवती ने भी शोर मचाया तो पुलिस को खबर दे दी। जब तक परिवार युवती को लेकर वापस चल दिया।
विज्ञापन

इधर सूचना पर बन्नादेवी पुलिस, एसपी सिटी पीछे लग गए और गभाना टोल पर भी पुलिस लगा दी गई। गभाना टोल पर ईको वैन को रुकवाया तो पुलिस के माजरा समझ में आ गया। बाद में मां, बेटी व परिवार को गभाना थाने ले जाया गया। जहां बुलंदशहर पुलिस को बुलाया गया है। सीओ गभाना कर्मवीर सिंह के अनुसार अब बुलंदशहर पुलिस दोनों को साथ ले जाएगी। वहां आगे निर्णय लेकर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि युवती का पिता विदेश में रहकर ट्रक डाइवर की नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed