{"_id":"6af2e613eb145a9fa9023550","slug":"family-skips-diwali-alleges-water-denied-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दिवाली नहीं मनाई, अब धर्म परिवर्तन की तैयारी, तीन साल से खेतों में आरोपी नहीं पहुंचने दे रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दिवाली नहीं मनाई, अब धर्म परिवर्तन की तैयारी, तीन साल से खेतों में आरोपी नहीं पहुंचने दे रहे पानी
Tue, 10 Nov 2026 03:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:08 PM IST
सार
खेतों में सिंचाई न होने से उत्पादन नहीं हो रहा है। इससे परिवार आर्थिक रूप से परेशान है। इसी के चलते इस बार दिवाली तक नहीं मना सके।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लोधा थाना क्षेत्र के भनोली गांव निवासी शीलू शर्मा के परिवार ने खेतों में पानी न पहुंच पाने और इससे परिवार में आर्थिक तंगी के चलते इस बार दिवाली नहीं मनाई। अब उनका कहना है कि परिजन सहित धर्म परिवर्तन करेंगी। इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगेंगी।
विज्ञापन
शीलू शर्मा का आरोप है कि उनके खेतों में सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। खेतों के समीप रहने वाले कुछ परिजन सरकारी नाली में लगे पाइपों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इस समय भी उनकी 16 बीघा सरसों की फसल सूख रही है। तीन वर्ष से अधिक समय से वह उपजिलाधिकारी और तहसीलदार कार्यालय का चक्कर काट रही हैं। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
कहा, खेतों में सिंचाई न होने से उत्पादन नहीं हो रहा है। इससे परिवार आर्थिक रूप से परेशान है। इसी के चलते इस बार दिवाली तक नहीं मना सके। उनके ताऊ लक्ष्मी नारायण और ताई बसंती देवी का आरोप है कि प्रशासन से मदद नहीं मिलने से परिवार परेशान है।
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया है। यदि पीड़ित लिखित शिकायत लेकर आता है, तो संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।-शिशिर कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी खैर।