{"_id":"643c217182b299da8504b9e4","slug":"family-and-cricket-lovers-got-disappointed-rinku-singh-out-on-18-runs-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: परिजन और क्रिकेट प्रेमियों को मिली मायूसी, 18 रन पर पवेलियन वापस हुए रिंकू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: परिजन और क्रिकेट प्रेमियों को मिली मायूसी, 18 रन पर पवेलियन वापस हुए रिंकू सिंह
Sun, 16 Apr 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 09:55 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर कप्तान ने रिंकू को आंद्रे रसेल से पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। वह 18 गेंद पर दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही प्रशंसक उदास हो गए।
विज्ञापन
रिंकू की पारी देखते उनके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केकेआर के रिंकू सिंह (18) के जल्दी आउट होने पर क्रिकेट प्रेमियों की मायूसी हो गई। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिंकू सिंह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पिछले दो मैच में गुजरात टाइंटस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिंकू सिंह ने अच्छा खेल दिखाया था।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर कप्तान ने रिंकू को आंद्रे रसेल से पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। वह 18 गेंद पर दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही प्रशंसक उदास हो गए। दोपहर से रिंकू के प्रशंसक और परिजन टीवी स्क्रीन के सामने बैठ गए और रिंकू सिंह के आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
जैसे ही वह क्रीज पर आए, सब दुआ करने लगे कि वह इस मैच भी शानदार प्रदर्शन करें, लेकिन उनकी दुआ काम नहीं आई और महज 18 रन पर आउट हो गए।