फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Falling gold and silver prices before wedding season brings relief to wedding families

Aligarh News: सहालग से पहले सोना-चांदी के दाम गिरने से शादी वाले परिवार को राहत

Sun, 26 Oct 2025 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Falling gold and silver prices before wedding season brings relief to wedding families
शहर के एक ज्वैलर्स पर सोने चांदी की खरीद करते ग्राहक। संवाद - फोटो : samvad
सहालग से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट आने से शादी वाले परिवार को राहत मिली है। जिले में चांदी में 24 हजार रुपये प्रति किलो और सोने में पांच हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
विज्ञापन

धनतेरस, दीपावली और दीपावली के बाद अब बाजार में सोने-चांदी के दामों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह जहां सोने का भाव 1,32,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, वहीं अब यह घटकर 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है। इसी तरह चांदी के दाम 1,85,000 हजार रुपये प्रति किलो से घटकर 1,61,000 रुपये प्रति किलो रह गए हैं।
विज्ञापन

शहर के सर्राफा व्यापारी दीपेश अग्रवाल का कहना है कि त्योहारों के दौरान जो ग्राहक महंगे दामों के कारण रुके हुए थे, उनके लिए अब खरीद का यह सही समय है। यदि कोई निवेश या उपहार के लिए सोना-चांदी लेना चाहता है तो मौजूदा रेट काफी सही हैं। आने वाले दो हफ्तों तक कीमतों में स्थिरता बनी रह सकती है। सोने की मांग में फिर तेजी आने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि दिसंबर तक सहालग के कई शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सालों में सोने-चांदी की कीमतों का अंतर
साल

सोना


चांदी
2021

55000 रुपये

65,000 रुपये
2022

56,100 रुपये

54,700 रुपये
2023

61,100 रुपये

80,800 रुपये
2024

74,100 रुपये

89,265 रुपये
2025

1.27,000 रुपये
1,61,000 रुपये
- त्योहारी सीजन खत्म होने के चले दरों में गिरावट आई है। इससे सोने-चांदी की खरीद में तेजी आने की पूरी संभावना है। सहालग वाले परिवारों को इसका इंतजार भी था। अब उन्हें दाम और अधिक गिरने की आशा है। - मोहन लाल अग्रवाल, अध्यक्ष, सराफा कमेटी रजिस्टर्ड, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed