फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake sanitizer was being made at home, accused arrested

घर में बन रहा था नकली सैनिटाइजर, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fake sanitizer was being made at home, accused arrested
देहली गेट इलाके की गंगानगर कॉलोनी के एक मकान में नकली सैनिटाइजर बनाया जा रहा था। शुक्रवार को आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 558 लीटर सैनिटाइजर सहित अन्य केमिकल बरामद किया है। आरोपी नितिन कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वह दिल्ली से केमिकल लाकर घर में नकली सैनिटाइजर तैयार कर बाजार में ब्रांडेड के नाम पर बेचता था। जब्त किए सैनिटाइजर की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। आबकारी निरीक्षक पिंगलाक्षाय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नितिन को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि थाना देहली गेट इलाके के खैर बाईपास स्थित गंगानगर कॉलोनी में एक मकान में नकली सैनिटाइजर बनाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर देहली गेट पुलिस टीम व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ ही औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नितिन कुमार निवासी गंगापुरम कालोनी, खैर बाईपास को 18 बोरी (6 केन प्रति बोरी 05 लीटर) 3 बोरी (200 बोतल, 500 मिली प्रति बोतल) 1 बोरी (140 बोतल, 200 मिली प्रति बोतल) व एक बोरी में ड्रम रिफिलिंग पंप, खाली बोतल व स्प्रे एक केन खाली, जो 5 लीटर की थी। 2 ड्रम इथाइल एसीटेड के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूरे माल का आकलन करने के बाद इसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी दिल्ली से केमिकल लाकर घर में सैनिटाइजर बनाता था। इसके बाद देहात इलाके में ब्रांडेड सैनिटाइजर के नाम पर बेचता था। आरोपी के खिलाफ आबकारी निरीक्षक पिंगलाक्षाय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed