फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake lawsuits will be withdrawn only on legal opinion

विधि सम्मत राय पर ही वापस लिए जाएंगे फर्जी मुकदमे

Mon, 22 Jan 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fake lawsuits will be withdrawn only on legal opinion
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का स्वागत करते सुशील मित्तल व देवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जर्जर रामघाट रोड पर हिचकोले खाते हुए क्वार्सी चौराहा स्थित तरुण वैली गेस्ट हाउस पहुंचे। यह उसी सरकार एवं संगठन के प्रधान हैं, जिसके मंत्री एवं नेता सड़कों की स्थिति बेहतर होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि सड़क पर यात्रा के दौरान कठिनाई हुई। उन्होंने स्थानीय नेताओं से सड़क का नाम व किस स्थान से कहां तक सड़क खराब है, इससे संबंधित जानकारी लिखित रूप में मांगी, ताकि उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में ला सकें।  
विज्ञापन


अतरौली क्षेत्र में एक कॉलेज के उद्घाटन के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय अलीगढ़ पहुंचे थे। क्वर्सी चौराहा स्थित तरुण वैली में पार्टी नेताओं एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुजफ्फरनगर दंगा में भाजपा नेताओं से केस वापस लेने के संबंध में पूछे जाने पर डॉ. पांडेय ने बताया कि विधि सम्मत राय के बाद ही राजनीतिक विद्वेष से कराए गए मुकदमे वापस होंगे। चाहे नेता या कार्यकर्ता किसी दल का हो। 
विज्ञापन


यदि वह सरकार के पास अपील करता है तो उसे विधि सम्मत राय के लिए सरकार संबंधित अधिकारियों के पास भेज रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने ऊपर लगाए गए मुकदमे को हटाने का काम किया था, लेकिन हम वैसा नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारदर्शी शासन की स्वच्छ प्रक्रिया के अंतर्गत यह सब होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों को ठीक कराने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार को पांच साल के लिए चुना है। अभी एक साल में दो महीने बाकी हैं। थोड़ा वक्त और दीजिए। हम साबित करेंगे कि भाजपा शासन में कैसे काम होता है। भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी नहीं कह सकता कि सारे अधिकारी भ्रष्टाचारी नहीं हैं। सपा सरकार की आदत लगी हुई है।

निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी की हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। थोड़े वोट से हम हार गए। अभियान में कहीं न कहीं चूक रही। अंतिम समय में भी कुछ परिस्थितियां बन जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों द्वारा जन प्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं को तवज्जो नहीं दिए जाने की शिकायत के सवाल पर कहा कि जनहित के मुद्दों को अधिकारियों को सुनना पड़ेगा। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, ठाकुर दलवीर सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान, इगलास विधायक राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, चौधरी देवराज सिंह, विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, कुशलपाल सिंह, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद थे। 


आठ विधानसभा से ज्यादा कष्टकर है मेयर का चुनाव हारना ः महेंद्रनाथ
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में तीन लोकसभा एवं 8 विधानसभा सीट हारने से ज्यादा कष्टकर अलीगढ़ का मेयर चुनाव हारना है। कार्यकर्ताओं को इस पर मंथन करना चाहिए। इसका जवाब हर जगह देना पड़ता है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को क्वार्सी चौराहे के समीप स्थित तरुण वैली में कार्यकर्ता एवं नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबके कहने पर एक कार्यकर्ता को टिकट दिया गया। किसी बाहरी को नहीं उतारा गया था। उन्होंने पार्टी नेताओं से लोकसभा चुनाव में लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कल्याण सिंह एवं केेके नवमान की धरती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है। इससे पूर्व ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के 13 में से 10 लोकसभा एवं 65 में से 57 विधानसभा सीटें हम लोग जीते थे। इससे पूर्व भाजपा नेता सुशील मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सांसद सतीश गौतम, ठाकुर दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनूप वाल्मीकि, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, कुशलपाल सिंह, चौधरी देवराज सिंह, विवेक सारस्वत, उपेंद्र सिंह नीटू, सुनील पांडेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, मानव महाजन, सुशील गुप्ता, मयंक अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, सुनील निडर, ई. राजीव शर्मा, रामसखी कठेरिया, डॉ. उमेश कुमारी, मीना कुमारी, अन्नू आजाद, गंगाशरण दिवाकर, चेतन पांडेय, यतेंद्र वाईके आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed