फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake birth certificate made from computer center, operator arrested

कंप्यूटर सेंटर से बना फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, संचालक गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fake birth certificate made from computer center, operator arrested
रोरावर क्षेत्र में थाने के सामने एक कंप्यूटर सेंटर पर एक बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना दिया। जब किसी जरूरत पर यह प्रमाण पत्र अदालत में लगाया और उसे सत्यापन के लिए नगर निगम भेजा गया तो वह फर्जी साबित हुआ। हैरानी की बात है कि थाना पुलिस से शिकायत हुई तो आरोपी समझौते का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बाद में एसएसपी से शिकायत हुई तो तत्काल ऑपरेशन 420 के तहत कंप्यूटर सेंटर संचालक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक भाई अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महफूज नगर रोरावर की नगमा ने अपने बेटे सोहिल का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोरावर थाने के सामने के एक कंप्यूटर सेंटर संचालक की मदद ली। उसे चलाने वाले दो भाइयों आसिफ व सारिक ने उससे 1400 रुपये लिए और 6 मार्च को प्रमाण पत्र यह कहते हुए दे दिया कि इसे नगर निगम से बनवाया गया है।
विज्ञापन

अब किसी जरूरत पर यह प्रमाण पत्र अदालत में लगाया गया, जिसे सत्यापन के लिए नगर निगम भेजा तो 7 अक्तूबर को बताया कि प्रमाण पत्र फर्जी है। इस पर महिला ने थाने में तहरीर दी। इस पर आसिफ को बुलाकर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर आसिफ ने इस आरोप गलत बताते हुए समझौते की धमकी दी। इस पर महिला ने एसएसपी को शिकायत दी। मामले में एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आसिफ को गिरफ्तार किया है। इसके पास से मोबाइल फोन, कंप्यूटर, मानिटर, माउस, की-बोर्ड, सीपीयू व एक प्रिंटर बरामद किया गया है। उसका भाई अभी फरार है।

डेंगू का एक और मरीज मिला
डेंगू मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। मंगलवार को शहर में एक और मरीज मिला है। इस तरह अब तक 113 मरीज मिल चुके हैं। डीएमओ के अनुसार इलाके में जांच व छिड़काव आदि जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed