{"_id":"5ed2bd648ebc3e9087286938","slug":"facility-of-screening-and-ventilator-of-kovid-patients-started-in-deendayal-hospital-city-office-news-ali234942336","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल अस्पताल में कोविड मरीजों की जांच व वेंटीलेटर की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल अस्पताल में कोविड मरीजों की जांच व वेंटीलेटर की सुविधा शुरू
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज में कोविड जांचों की बढ़ती पेंडेंसी एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर पंडित दीनदयाल अस्पताल में भी शनिवार से कोविड जांच एवं वेँटीलेटर्स की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल को आम मरीजों के लिए बंद कर दिया गया है। अब मलखान सिंह जिला अस्पताल में ओपीडी जारी रहेगी। दीनदयाल अस्पताल समेत अन्य एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों के खानपान से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख के लिये नोडल अफसर नामित कर दिये गये हैं। इन्हें दिन में दो बार निरीक्षण कर उसका वीडियो प्रशासन को देना होगा।
शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि 29 मई को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एल-1 एल-2 अस्पताल व क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण करने तथा प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि एल-1 व एल-2 अस्पतालों व क्वारंटीन सेंटर्स के लिये पूर्व से नामित नोडल अधिकारियों के द्वारा प्रतिदिन दो बार निरीक्षण किया जाये, जिसमें कोविड वार्ड, बेड, स्नानघर, शौचालय की साफ-सफाई तथा सेनीटाइजेशन, अल्पाहार, गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था, तैनात डाक्टर्स के द्वारा मरीजों का नियमित चैकअप आदि का निरीक्षण करेेंगे। निरीक्षण के फोटो वीडियो एवं निरीक्षण आख्या डीएम वार रूम, कंट्रोल रूम तथा उन्हें उपलब्ध करायेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी नियमित रूप से एल-2 अस्पताल जेएन मेडीकल कालेज व दीनदयाल अस्पताल का नियमित निरीक्षण करेगें। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एल-2 अस्पताल घोषित कर दिया गया है, जिसके नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्वयं ही होगें। एल-2 अस्पताल दीनदयाल में सारी व्यवस्थायें प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कर ली जायें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मलखान सिंह तथा मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय को चेतावनी के साथ निर्देश दिये जाते है कि वह अपने अस्पतालों में समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। यदि किसी मरीज का इलाज न करने व भर्ती न करने से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
सभी अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों की नियमित जानकारी देने के निर्देश
जेएनएमसी समेत सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को जुकाम, बुखार व खांसी के मरीजों का प्रतिदिन का लेखाजोखा देने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि मरीज का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाय और इसकी जानकारी डीएम वार रूम, सीएमओ एवं प्रशासन को नियमित रूप से दी जाय।