फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Caught in CCTV attacking RSS leader in madrak

Aligarh News: RSS कार्यवाह पर हमला करने वाले सीसीटीवी में कैद,जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

अलीगढ़ में मडराक के संघ कार्यवाह के ऊपर हमला करने वाले हमलावरों के चेहरे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गए हैं। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए उनके फोटो सार्वजिनक किए हैं।

विज्ञापन
Caught in CCTV attacking RSS leader in madrak
मडराक के दाऊजी नगर के नगर सह कार्यवाह नवनीत के गोली मारने के बाद गाड़ी में बैठकर जाते अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मडराक की दाऊजी नगर शाखा के संघ कार्यवाह नवनीत को गोली मारने की घटना की अब तक की जांच आपसी किसी विवाद में हमले की ओर इशारा कर रही है। ऐसे तथ्य मिल रहे हैं कि बाइक लूट कर इसे मोड़ देने का प्रयास किया गया है। वहीं सीसीटीवी में पुलिस को बोलेरो में बैठे दो हमलावरों के चेहरे कैद हुए हैं, जिनकी पहचान के लिए उचित इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस की टीमें अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात मुकुंदपुर के नवनीत अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी सफेद रंग की पंजाब नंबर की बोलेरो सवारों ने गोली मारी। इस दौरान दो फायर किए गए। पहला फायर मिस हो गया। गोली मारने के बाद बदमाश उनकी बाइक व उस पर टंगा थैला ले गए। हमलावर उनका मोबाइल, गले की जंजीर आदि छोड़ गए। अगर लूट करनी होती तो यह संभव नहीं था।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि बदमाश बोलेरो लेकर बाईपास के लिंक मार्गों से निकले हैं और वे कुछ घंटे पहले भी इस इलाके में घूम रहे थे। मतलब वे रैकी कर रहे थे। गाड़ी पर नंबर भी फर्जी है। यह भी उजागर हुआ है कि जिस बाइक पर नवनीत सवार थे, वह उनकी अपनी नहीं, बल्कि किसी परिचित की है। बोलेरो में आगे की सीट पर बैठे दो चेहरे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। सीओ इगलास ने बताया कि उनकी पहचान करने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं, जल्द सफलता हाथ लगेगी। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती नवनीत को देखने शनिवार को भी तमाम भाजपाई पहुंचे। वहीं पुलिस की टीमें उनकी दुकान से लेकर घटनास्थल और उससे निकलने वाले हर मार्ग पर सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed