{"_id":"5d10dae68ebc3e3dcd450017","slug":"facebook-love-story-aligarh-news-ali2066127170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड से परवान चढ़ा प्यार, युवती घर छोड़ने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक फ्रेंड से परवान चढ़ा प्यार, युवती घर छोड़ने को तैयार
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र की एक युवती का फेसबुक फ्रें ड के साथ प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि वह अपना घर-परिवार त्यागने को तैयार हो गई। रविवार देर रात को युवती ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ के सिपाहियों ने पकड़ लिया। आरपीएफ ने युवती के परिजनों को बुलाकर युवती को उन्हें सुपुर्द कर दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक रविवार की रात करीब 10 बजे एक युवती प्लेटफ ार्म नंबर तीन पर अकेले बैठे ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरपीएफ के सिपाही वहां गश्त करते हुए पहुंचे। सिपाहियों को देखकर वह सकपका गई। शक होने पर सिपाहियों ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि वह सासनी गेट थाना के एक मोहल्ले की रहने वाली है।
परिजनों को बिना बताए घर से निकल आई है। बंगलूरू निवासी अपने फेसबुक फ्रेंड के पास जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही है। इस पर सिपाही उसे थाने ले आए। यहां युवती ने बताया कि उसकी फेसबुक पर एक लड़के से लंबे समय से बातचीत चल रही है। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे हैं। युवक ने उसे अपने पास आने को कहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार पूरा मामला जान युवती के परिजनों को संपर्क करके थाने बुलाया गया। परिजनों के आने पर युवती को समझाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।