{"_id":"635841bc0f023a7c8a510202","slug":"eyes-injured-due-to-firecrackers-many-hands-also-got-burnt-city-office-news-ali3033701125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दिवाली पर पटाखों से हुईं आंखें जख्मी, कई के हाथ भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दिवाली पर पटाखों से हुईं आंखें जख्मी, कई के हाथ भी जले
Wed, 26 Oct 2022 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:36 AM IST
सार
गांधी नेत्र चिकित्सालय में पटाखा फटने से जख्मी 6 लोग उपचार के लिए पहुंचे, इनमें से दो अभी भी भर्ती हैं।
विज्ञापन
गांधी आई हॉस्पीटल में दीपावली पर पटाखों से घायल नवीन कुमार निवासी अहमदपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के दिन लापरवाही से आतिशबाजी छुड़ाना कई लोगों पर भारी पड़ा है। आंखों में चोट से जख्मी कई बच्चे गांधी नेत्र चिकित्सालय में भर्ती कराए गए, जिनमें से दो घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं हल्का-फुल्का जलने, जख्म पर कई लोगाें का जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी उपचार हुआ।
विज्ञापन
गांधी नेत्र चिकित्सालय में पटाखा फटने से जख्मी 6 लोग उपचार के लिए पहुंचे, इनमें से दो अभी भी भर्ती हैं। जो लोग उपचार के लिए पहुंचे थे उनमें 11 वर्षीय सनी पुत्र सुरेश निवासी गभाना, 12 वर्षीय प्रशांत पुत्र राजकुमार निवासी चंडौस, 12 वर्षीय नवीन पुत्र सुरेश निवासी अहमदपुर, 10 वर्षीय तरुण पुत्र गजेंद्र निवासी बुलंदशहर व एक अन्य बच्चा शामिल है। इनमें से देवेंद्र व नवीन का अभी यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उनकी आंखों में गंभीर चोट होना बताया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। खास बात यह है कि इन सभी के आंखों में अनार की चिंगारी से चोट पहुंची है। इसी तरह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी सात लोग उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से किसी के हाथ में जला था तो किसी के कहीं। सभी लोग पटाखे से जले थे। उपचार के बाद घर चले गए।
विज्ञापन