फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Extortion of one crore rupees demanded in the name of Lawrence Vishnoi gang

Aligarh News: लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर मांगी एक करोड़ की रंंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
सार

प्रापर्टी डीलर प्रमोद वार्ष्णेय उर्फ पंकज साईं जमीन की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। रंगदारी के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की।

विज्ञापन
Extortion of one crore rupees demanded in the name of Lawrence Vishnoi gang
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर कस्बा निवासी एक प्रापर्टी डीलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। थाना पुलिस के अनुसार जिस नंबर से कॉल की गई वह अंतरराष्ट्रीय नंबर है। उपरोक्त नंबर में देश का कोड अमेरिका का है।

विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर प्रमोद वार्ष्णेय उर्फ पंकज साईं जमीन की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। रंगदारी के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की। धमकाते हुए कहा कि उनके परिवार के बारे में पूरी जानकारी है।
विज्ञापन


एक खोखा यानी एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो जान से मार देगा। इसके बाद जो वारिस बचेगा उसे भी मार दिया जाएगा। इस धमकी से डरे प्रापर्टी डीलर ने तत्काल उक्त नंबर सहित थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। थाना पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed