फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Exporters Seek Exemptions from Nepal and Indian Governments Regarding New Rules

Aligarh News: निर्यातकों ने नेपाल-भारत सरकार से नए नियमों में मांगी छूट

Sun, 10 May 2026 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Exporters Seek Exemptions from Nepal and Indian Governments Regarding New Rules
बैठक करते इंडो नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी : स्रोत- अमर उजाला - फोटो : Archive
नेपाल सरकार द्वारा अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से संबंधित लागू किए गए नए नियमों से बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए कारोबारियों ने भारत और नेपाल सरकार से नए नियमों में छूट की मांग की है।
विज्ञापन




इसको लेकर शनिवार को इंडो-नेपाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सासनी गेट स्थित कैंप कार्यालय पर एक बैठक की। एसोसिएशन ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वे इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर नेपाल सरकार के साथ उठाएं।
विज्ञापन




व्यापारियों की मांग है कि पुराने और तैयार स्टॉक के लिए नियमों में अस्थायी ढील दी जाए। दोनों देशों की सरकारें आपस में वार्ता कर इस गतिरोध का कोई बीच का रास्ता निकालें। बॉर्डर पर फंसे माल को क्लीयरेंस देने के लिए विशेष प्रावधान किए जाएं। निर्यातकों की नजरें अब केंद्र सरकार के रुख पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कारोबारी कहते हैं कि यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो उत्तर प्रदेश के निर्यात सेक्टर को इस साल भारी घाटा सहना पड़ सकता है। नए बदलाव के कारण अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश के करीब 8,000 निर्यातक और कारोबारी भारी मुसीबत में हैं।




करोड़ों रुपये के माल बॉर्डर पर अटके होने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु कुमार गुप्ता ने की। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, महासचिव प्रदीप चौधरी, मोहित अग्रवाल, संजीव गुप्ता, चमन वार्ष्णेय और नमन वार्ष्णेय समेत कई प्रमुख कारोबारी शामिल हुए।

बैठक करते इंडो नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी : स्रोत- अमर उजाला

बैठक करते इंडो नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी : स्रोत- अमर उजाला - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed