फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Explosion due to opening of oxygen supply valve, one injured

ऑक्सीजन आपूर्ति के वॉल्व खोलने से धमाका, एक घायल

Fri, 07 May 2021 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Explosion due to opening of oxygen supply valve, one injured
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) अस्पताल में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक तीमारदार की हरकतों से आक्सीजन आपूर्ति में धमाका हो गया। हादसे में एक कर्मचारी घायल हुआ है। उसके हाथ व आंख में चोट पहुंची है। प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि मरीज को ऑक्सीजन न पहुंचने की शिकायत करते हुए तीमारदार ने चार सिलिंडरों का प्रेशर खोल दिया। सप्लाई पाइप प्रेशर नहीं झेल पाए तो धमाका हो गया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब डेढ़ बजे वार्ड में ऑक्सीजन का फ्लो कम होने पर एक तीमारदार ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले क्षेत्र में पहुंच गया। यहां प्लांट में ऑक्सीजन सप्लाई न होने की बात कही। कर्मचारियों ने बताया कि सप्लाई चालू है। इतने में तीमारदार ने पास में लगे चार सिलिंडरों का प्रेशर खोल दिया।
विज्ञापन

सिलिंडर से जा रही लाइन इस प्रेशर को नहीं झेल पाई और धमाका हो गया। पास खड़ा कर्मचारी इस हादसे में घायल हो गया। कर्मचारी की आंख व हाथ में चोट आई है। कर्मचारी ने बताया कि तीमारदार बार बार परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीएमएस डॉ. वीके सिंह, डॉ. पी कुमार, डॉ. ग्याज खान मौके पर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल की दूसरी इमजेंसी लाइन को कर्मचारियों ने चालू किया, तब जाकर स्थिति काबू में आई। सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने बताया कि तीमारदार ने वाल्व खोल दिया था। लाइन प्रेशर नहीं झेल पाई, इसीलिए हादसा हो गया। एक कर्मचारी घायल है, जिसका इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed