फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Expenditure is six crores, only one crore is being received from the government

Aligarh News: खर्चा छह करोड़, शासन से मिल रहे सिर्फ एक करोड़

Wed, 01 Apr 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Expenditure is six crores, only one crore is being received from the government
गांधी आई हॉस्पिटल। - फोटो : samvad
शहर के गांधी नेत्र चिकित्सालय में सालाना छह करोड़ खर्च हो रहे, लेकिन शासन से सिर्फ एक करोड़ रुपये की ही मदद मिल रही है, जो नाकाफी बताई जा रही है। हर साल सिर्फ डॉक्टर और स्टाफ को 4.80 करोड़ वेतन दिए जा रहे हैं। चिकित्सालय पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन



चिकित्सालय के रखरखाव अन्य सुविधाओं के लिए हर साल शासन से एक करोड़ आठ लाख 50 हजार रुपये मिलते हैं। मार्च में शासन ने 36 लाख 50 हजार रुपये की तीसरी किस्त जारी की है। चिकित्सालय संचालन के लिए हर साल छह करोड़ रुपये की जरूरत पड़ती है। शासन से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त चिकित्सालय अपने स्रोत से राशि एकत्र करती है, जिससे चिकित्सालय का संचालन होता है।
विज्ञापन



चिकित्सालय में 120 डॉक्टर-कर्मचारी हैं, जिनके वेतन पर हर महीने 40 लाख रुपये खर्च होते हैं। ओपीडी में रोजाना करीब 400 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सालय के अधीक्षक मधुप लहरी ने बताया कि शासन से मिलने वाले एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान का 36 लाख बकाया
चिकित्सालय में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज तो लगातार हो रहा है, लेकिन सरकार पर करीब 36 लाख रुपये का बकाया भुगतान लंबित है। पहले से ही सीमित सरकारी सहायता और बढ़ते खर्च के बीच यह बकाया राशि संस्थान के लिए अतिरिक्त बोझ बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed