फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Exhibition will be on the mattress wrestling

नुमाइश में गद्दे पर होगी कुश्ती

Mon, 06 Mar 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 06 Mar 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
Exhibition will be on the mattress wrestling
कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : SELF
सब कुछ ठीकठाक रहा, तो इस बार नुमाइश में इंटरनेशनल मानक से एप्रुब्ड गद्दे पर कुश्ती होगी। पिछली बार नुमाइश की बैठक में पूर्व क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आले हैदर ने कुश्ती के लिए गद्दों का प्रस्ताव रखा था, लेकिन किन्हीं कारणोें से उनके प्रस्ताव पर अमल नहीं हो सका।
विज्ञापन


72 गद्दों का एक सेट होता है। मय कवर के इनकी अनुमानित कीमत साढ़े छह लाख रुपये है। उप क्रीडाधिकारी अश्विनी कुमार त्यागी ने बताया कि यह बात संज्ञान में आई है। पूर्व अधिकारी ने नुमाइश में प्रस्ताव रखा था कि मिट्टी की जगह गद्दे पर कुश्ती कराई जाए। अश्विनी ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी से गद्दे खरीदने के लिए अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


कमिश्नर ने किया रेसलर का सम्मान
 मेरठ में हुई सब जूनियर कुश्ती में सिल्वर जीतने वाली शिखा चौधरी व कोमल चोटले व ब्रांज जीतने वाले पवन कुमार को कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा ने स्टेडियम में सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने उनसे गद्दे मुहैया कराने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी से बात करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी एटा, सीडीओ डीएस सचान, उप क्रीडाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, अश्विनी कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमाइश में खेल आयोजन के कार्यक्रम तय
 नुमाइश इंतजामिया ने इस बार नुमाइश के दौरान होने वाली प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में एएमयू के जिम्नेजियम कोच मजहर उल कमर ने बैठक में हुए फैसलों से अवगत कराते हुए कहा कि 25 मार्च को कुश्ती, 26-27 मार्च को कबड्डी और 28 मार्च को खो-खो प्रतियोगिता होगी। हैंडबाल 29 को व ताईक्वांडो 30 मार्च को होगा। पॉवर लिफ्टिंग एक अप्रैल को, रस्साकस्सी दो अप्रैल, बॉलीवाल तीन अप्रैल को आयोजित होगा। क्रिकेट मैच 26 मार्च और दो अप्रैल को, बैडमिंटन 31 मार्च और दो अप्रैल को, टेबिल टेनिस एक और दो अप्रैल, फुटबाल तीन और चार अप्रैल को होगा। एथलेटिक्स छह मार्च और हॉकी का आयोजन सात मार्च कोे होगा। उन्होंने कहा कि अब बॉडी बिल्डिंग शो का केवल एक आयोजन होगा, जो लगातार 13 साल से होता आ रहा है। इसके अलावा दूसरी संस्थाओं के बॉडी बिल्डिंग शो नहीं होंगे। गौर हो कि इस आयोजन की पुरानी कमेटी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रक्षपाल सिंह व अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह और नगर विधायक जफर आलम के नेतृत्व में बने बॉडी बिल्डिंग शो के संगठनों के कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed