{"_id":"633da17258f91c1af64cdfa2","slug":"exhibition-proved-to-be-a-loss-making-deal-for-the-traders-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कारोबारियों के लिए घाटे का सौदा ही साबित हुई प्रदर्शनी, नुमाइश मैदान में हुआ था आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कारोबारियों के लिए घाटे का सौदा ही साबित हुई प्रदर्शनी, नुमाइश मैदान में हुआ था आयोजन
Wed, 05 Oct 2022 08:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Oct 2022 08:53 PM IST
सार
नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित इस प्रदर्शनी में पहले दिन तो भीड़ दिखाई पड़ी, लेकिन इसके बाद पूरे दस दिनों तक प्रदर्शनी में सन्नाटा ही छाया रहा। बुधवार को प्रदर्शनी का आखिरी दिन था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमृत महोत्सव के तहत राज्य के सभी जिलों में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत शहर के नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला में लगायी गई दस दिवसीय प्रदर्शनी दूसरे जनपदों से पहुंचे कारोबारियों के लिए घाटे का सौदा ही साबित हुई। बुधवार को ओडीओपी के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगायी गई प्रदर्शनी शहर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इससे प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों को निराशा हाथ लगी है। प्रदर्शनी का 26 सितंबर को प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान एवं जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। ओडीओपी के तहत चयनित उत्पादों को लेकर लखनऊ से चिकन कपड़े, भदोही से कालीन, फिरोजाबाद से कांच के सामान, सहारनपुर से फर्नीचर, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद से जुड़े तमाम उत्पादों को लेकर कारोबारी अलीगढ़ पहुंचे थे।
विज्ञापन
कारोबारी यहां अच्छी बिक्री होने की उम्मीद में भारी सामान लेकर उसकी बिक्री करने आए थे। कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित इस प्रदर्शनी में पहले दिन तो भीड़ दिखाई पड़ी, लेकिन इसके बाद पूरे दस दिनों तक प्रदर्शनी में सन्नाटा ही छाया रहा। बुधवार को प्रदर्शनी का आखिरी दिन था। इसके बाद भी लोगों को प्रदर्शनी अपनी ओर नहीं खींच सकी। ऐसे में प्रदर्शनी में आए दुकानदार बेहद निराश हैं। उन्होंने बताया कि अपने शहरों से यहां आने के बाद किराया भाड़ा तक निकाल पाना तक मुश्किल हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि प्रदर्शनी में संबंधित विभागीय अधिकारी भी उद्घाटन के बाद दिखाई नहीं पड़े। ऐसे में उपेक्षा के चलते यह प्रदर्शनी अपने उद्देश्यों में सफल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन