फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Exhibition contract not taken up

Aligarh News: नहीं उठा प्रदर्शनी का ठेका

Mon, 15 Dec 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Exhibition contract not taken up
नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में हर साल लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का ठेका छठवीं बार भी नहीं उठ सका है। फिर से नुमाइश का ठेका उठाने के लिए पालिका सभागार में खुली बोली के लिए 15, 16 और 17 दिसंबर की तारीखें तय की गई हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष नगर पालिका ने प्रदर्शनी का ठेका 55 लाख रुपये में उठाया था। ठेका गांव खेड़ा के शिशुपाल सिंह ने लिया था। यह सबसे अधिक धनराशि थी। इस बार नगर पालिका ने दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ नीलामी बोली शुरू करने की बात कही थी। पूर्व में तीन, चार व छह नवंबर इसके बाद नौ, 10 व 11 दिसंबर नीलामी के लिए तारीखें दी गई थीं। इन सभी छह तारीखों में पर्याप्त बोली और ठेकेदारों की समुचित उपस्थित नहीं होने के कारण ठेका नहीं उठा सका था।
विज्ञापन

55 लाख रुपये की धनराशि को बहुत अधिक मानते हुए ठेकेदार प्रदर्शनी का ठेका लेने से कतरा रहे हैं। नगर पालिका के कर प्रभारी शैलेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार तीन दिन की तारीखें लगी हैं। ठेका उठने की पूरी उम्मीद है। ठेका उठने के बाद नियत समय पर अतरौली में प्रदर्शनी शुरू कराई जाएगी और उसमें कई बेहतर मनोरंजक कार्यक्रम कराए जाएंगे। प्रदर्शनी को लेकर क्षेत्र के लोग भी बेहद उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed